Jokes: लड़की बस में चढ़ी तो सब सीटें भरी हुई थी, लड़की ने एक सीट पर बैठे लड़के से कहा- प्लीज आप मुझे सीट दे दिजिए, पढ़ें आगे

Joke 1:

एक बार दामाद अपनी कंजूस सास के साथ कथा में गया
पंडित जी थाली लेकर उनके पास आया और बोला- 
चढ़ावा डाल दो सब लोग
सास- मेरी तरफ से ये 10 रुपये
तभी उसके दामाद ने पीछे से पंडित जी की थाली में 500 का नोट डाल दिया
सास (दामाद से)- अरे वाह तुमने 500 का नोट थाली में डाला, 
दामाद- अरे वो बात नहीं है,
10 रुपये निकालते समय ये 500 का नोट आपके पर्स से निकल गया था
मैंने वही थाली में डाल दिए
दामाद की बात सुनकर सास के होश उड़ गए.....

Joke 2:

पत्नी (पति से)- अजी सुनते हो, हमारी शादी करवाने वाले

पंडित जी का देहांत हो गया
पति- ये तो होना ही था, एक न एक दिन तो उसे उसके 
कर्मों का फल मिलना ही था.....


Joke 3:

लड़की- प्यार में पैसों की अहमियत नहीं होती

लड़का- फिर हर कहानी में लड़की के ख्वाबों में कोई
राजकुमार ही क्यों होता है?
कभी सुना है कि 'मेरे सपनों का मजदूर बरात लेकर आएगा'....

Joke 4:

डॉक्टर- आपको कोई पुरानी बीमारी है,

जो आपके शरीर को धीरे-धीरे खा रही है
मरीज- थोड़ा धीरे बोलियें डॉक्टर साहब,
वो बाहर ही बैठी है....

Joke 5:

लड़की बस में चढ़ी तो सब सीटें भरी हुई थी

लड़की ने एक सीट पर बैठे लड़के से कहा-
प्लीज आप मुझे सीट दे दिजिए
लड़के ने तुनककर पूछा- क्यों दे दूं?
लड़की- अरे लड़की खड़ी है, सीट भी नहीं दे सकते क्या?
लड़का- आप मुझसे शादी कर लो
लड़की (गुस्से में)-  किस खुशी में कर लूं?
लड़का- लड़का कुंवारा घूम रहा है,
शादी भी नहीं कर सकती क्या?