Jokes: फ्लाइट के दौरान एक पायलट यात्रियों को सूचना देने के उपरान्त माइक बंद करना भूल गया.. पढ़ें आगे

Joke 1:

फ्लाइट के दौरान एक पायलट यात्रियों को सूचना देने के उपरान्त माइक बंद करना भूल गया।
दूसरे पायलट से बोला, अब मैं पहले एक कॉफी पियूँगा फिर एयर होस्टेस को किस करूँगा!
एयर होस्टेस जो कि विमान के अंदर थी,
यह सुनते ही माइक बंद करने के लिए पायलट के केबिन की ओर
भागी पर हड़बड़ी में फिसल कर गिर पड़ी।
एक बुजुर्ग यात्री बोले, `बेटी, आराम से जा, पहले वो कॉफी पिएगा!”

Joke 2:

नट्टू वकील बन गया। उसे पहला केस मिला
मुजरिम (वकील पप्पू से): कोशिश करना उम्रकैद हो, फांसी न हो।
वकील नट्टू: तुम चिंता मत करो, मैं हूं न।
….
पेशी के बाद कोर्ट के बाहर- पत्रकार: क्या हुआ?
वकील नट्टू: बहुत मुश्किल से उम्रकैद करवाई।
जज तो रिहा कर रहा था।

Joke 3:

आंटी (फोन पर) : बेटा मम्मी हैं?
गोलू : एक मिनट बुलाता हूं। मम्मी…..
मम्मी : किसका फोन है?
गोलू : फोन तो अपना ही है,
उसपर किसी का कॉल आया है।

Joke 4:

हिंदी का पीरियड था..
मास्टर ने पूछा: कविता और निबंध मैं क्या अंतर है

स्टूडेंट: प्रेमिका के मुंह से निकला एक शब्द भी कविता होता है
औरपत्नी का एक ही शब्द निबंध के समान होता है

मास्टर के आंख मैं आंसू आ गए,
गला भर आया..
उन्होने उस लड़के को क्लास का मानीटर बनाया ।

Joke 5:

रसायन शास्त्र की कक्षा में
टीचर: पानी का फॉर्मूला बताओ
स्टूडेंट: H2O + MgCl2 + CaSO4 + AlCl3 + NaOH + KOH + HNO3 +HCl + CO2 …
टीचर: ये उत्तर गलत है .
स्टूडेंट: मैडम, ये नाले का पानी है।