Jokes: एक बार एक आदमी जंगल से जा रहा था, अचानक उसने शेर देखा फिर सांस रोककर जमीन पर लेट गया.. पढ़ें आगे..
- byvarsha
- 21 Jul, 2026
Joke 1:
लड़का : यार, मुझे उस लड़की से बचा ले....
दोस्त : क्यों क्या हुआ ?
लड़का : जब से मैंने उसे यह कह दिया है की ये दिल चीर
के देख पगली तेरा ही नाम होगा,
वो पागल तबसे "चाक़ू " लेकर मेरे पीछे पड़ गयी है !!
Joke 2:
एक आदमी कुम्भ मेले में प्रार्थना कर रहा था...
हे प्रभु, न्याय करो... हे प्रभु, न्याय करो
हमेशा भाई भाई को बिछड़ते देखा है
कुम्भ में कभी पति-पत्नी पर भी ट्राई करो !!

Joke 3:
डॉक्टर - क्या बात है...?
.
पप्पू - जी कुत्ते ने काट लिया है...
.
डॉक्टर - तुमने बाहर बोर्ड पर लिखा नहीं पढ़ा,
मरीज देखने का समय केवल सुबह आठ से 11 बजे तक है और तुम एक बजे आए हो...
.
पप्पू - जी मैंने तो पढ़ लिया था, पर कुत्ते ने नहीं पढ़ा था...!!!
Joke 4:
मास्टर जी - लड़कियां अगर पराया धन होती हैं तो लड़के क्या होते हैं..?
.
पप्पू - सर लड़के चोर होते हैं...!
.
मास्टर जी - वो कैसे...?
.
पप्पू - क्योंकि, चोरों की नजर हमेशा पराये धन पर होती है...!!!

Joke 5:
एक बार एक आदमी जंगल से जा रहा था,
अचानक उसने शेर देखा फिर सांस रोककर जमीन पर लेट गया
ये देख कर शेर उसके पास आया और उसके कान में बोला
व्रत है बेटा , वरना सारी होशियारी निकाल देता !!
Joke 6:
एक अंकल ने एक बच्चे से पूछा - पढ़ाई कैसी चल रही है...?
.
.
बच्चे ने जवाब दिया - अंकल, समंदर जितना सिलेबस है,
नदी जितना पढ़ पाते हैं, बाल्टी भर याद होता है,
गिलास भर लिख पाते हैं, चुल्लू भर नंबर आते हैं,
उसी में डूब कर मर जाते हैं...!!!






