Jokes: पत्नी ने पति को फोन किया, पति: जल्दी बोलो, मैं बहुत बिजी हूं, पत्नी- एक अच्छी और एक बुरी खबर है... पढ़ें आगे

Joke 1:

एक पढ़ा-लिखा लड़का एक
अनपढ़ लड़की से शादी कर लेता है
दोनों एक पार्टी में जाते हैं।
लड़का कहता है यदि कोई तुमसे
पूछे कि यह तुम्हारे क्या लगते हैं।
तो तुम कहना कि यह मेरे हस्बैंड
है और मैं उनकी वाइफ हूं
उसी समय एक आदमी आता है।
उस लड़की से पूछता है कि यह
आपके क्या लगते हैं।
लड़की कहती है कि यह मेरे
हैंडपंप हैं और मैं इनकी पाइप हूं...

Joke 2:

बैंक के बाहर भीड़ लगी थी।
एक आदमी बार-बार आगे जाने
की कोशिश
करता और लोग उसे पकड़ कर पीछे
खींच लेते।
5-6 बार पीछे खींचे जाने के बाद
वह चिल्लाया :-
‘लगे रहो लाइन में सालों, मैं
आज बैंक ही नहीं खोलूंगा!

Joke 3:

पति – मेरे सीने में बहुत दर्द
हो रहा है जल्दी से एम्बुलेंस
के लिए फोन लगाओ
पत्नी – हां लगाती हूं जल्दी
अपने मोबाईल का पासवर्ड बताओ
पति – रहने दो अब थोडा
ठीक लग रहा है।

Joke 4:

पत्नी: हॅलो! कहाँ हो?
पति: याद है, पिछली दीपावली पर हम एक
ज्वेलरी की दुकान में गये थे… जहाँ तुम्हें एक हार
पसंद भी आ गया था।
पत्नी: हाँ! याद आया…
पति: और उस समय मेरे पास पैसे नहीं थे।
पत्नी (खुशी से): हाँ! हाँ! याद है।
पति: और फिर मैंने कहा था कि ये हार एक दिन
मैं तुम्हें लेके दूँगा।
पत्नी (और ज़्यादा खुशी से): हाँ हाँ हाँ.. बहुत
अच्छी तरह से याद है।
पति: तो बस उसी की बगल वाली दुकान में
बाल कटवा रहा हूँ…थोड़ा लेट आऊँगा!!

Joke 5:

पत्नी ने पति को फोन किया।
पति: जल्दी बोलो, मैं बहुत बिजी हूं।
पत्नी: एक अच्छी और एक बुरी खबर है।
पति: सिर्फ अच्छी खबर सुना दो…
बुरी खबर सुनने का टाइम नहीं है।

पत्नी: ठीक है। अच्छी खबर यह है कि
हमारी नई गाड़ी के एयरबैग
बिल्कुल सही से काम करते हैं।