Jokes: संता बड़ा परेशान था, बेचारे की शादी जो नहीं हो रही थी, हर बार शादी होते होते टूट जाती, कोई समाधान नहीं मिला... पढ़ें आगे

Joke 1:

एक औरत अपने पति से मिलने जेल गई
वहां से बाहर आने पर उसने जेलर से कहा- 
तुम लोग मेरे पति से इतना काम क्यों करवाते हो?
जेलर- कौन सा काम मैडम?
वो तो सिर्फ खाता है, पीता है और सोता है
औरत- तो क्या मेरे पति झूठ बोल रहे हैं कि
वो सुरंग खोद रहे हैं......

Joke 2:

दो दोस्त देर रात तक पढ़ते हुए 
राजू- यार कितने बजे हैं?
सुरेश उठा और सामने वाले
गर्ल्स हॉस्टल में पत्थर दे मारा
उधर से लड़की बाहर आई और बोली-
कुत्तों अब तो सो जाओ,
रात के दो बज रहे हैं.....

Joke 3:

एक महिला साधु के पास गई और बोली-

बाबा आपने एक प्रवचन में कहा था कि अहंकार करना
सबसे बड़ा पाप है, पर जब मैं शीशा देखती हूं तो सोचती हूं 
कि मैं कितनी सुंदर हूं, तो मुझे बहुत अहंकार हो जाता है
मैं क्या करू? 
साधु- यह अहंकार नहीं गलतफहमी है और
गलतफहमी होना कोई पाप नहीं, वो तो भोलापन है......

Joke 4:

चिंटू- प्यार हो जाता है या करना पड़ता है?

पिंटू- ये तो परिस्थिति पर निर्भर करता है
चिंटू- वो कैसे?
पिंटू- लड़की सुन्दर हो और स्कूटी पर हो,
तो हो जाता है
लेकिन लड़की बदसूरत हो पर मर्सीडीज में हो,
तो करना पड़ता है.....

Joke 5:

डॉक्टर: कैसे हो? शराब पीना बंद किया या नहीं?

मरीज: जी डॉक्टर साहब, बिल्कुल छोड़ दिया है।
बस कोई ज्यादा रिक्वेस्ट करता है तो पी लेता हूं।

डॉक्टर: बहुत बढ़िया…और यह तुम्हारे साथ कौन भाई साहब हैं?

मरीज: जी इनको रिक्वेस्ट करने के लिए रखा हुआ है।

Joke 6:

संता बड़ा परेशान था, बेचारे की शादी जो नहीं हो रही थी।

हर बार शादी होते होते टूट जाती।
सारे दोस्तों से पूछ लिया, लेकिन कोई समाधान नहीं मिला।

बेचारा एक दिन एक पंडित जी के पास पहुंच गया और बोला:

पंडित जी कोई उपाय बताए मेरी शादी नहीं हो रही हमेशा टूट जाती है।

पंडित जी ने कहा: शादी हो जाएगी,
लेकिन सबसे पहले तुम लोगो से सदा सुखी होने का आशीर्वाद लेना बंद करो।