Jokes: टीचर स्टूडेंट से कहता है- तुम अकेले एक जंगल में हो और वहां एक शेर आ जाए तब तुम क्या करोगे... पढ़ें आगे

Joke 1:

पड़ोसी- कैसे हो बेटा?
पप्पू- बढ़िया
पड़ोसी- क्या कर रहे हो?
पप्पू- मैगी खा रहा हूं
पड़ोसी- इतनी मैगी नहीं खाते
पप्पू- आपको पता है, मेरे दादाजी 102 साल जिए थे
पड़ोसी- वो भी मैगी खाते थे क्या?
पप्पू- नहीं, वो अपने काम से काम रखते थे......

Joke 2:

पति- जो चोरी करता है, वह बाद में बहुत पछताता है

पत्नी- तुमने शादी से पहले जो मेरी नींद चुराई थी,
मेरा दिल चुराया था, उसके बारें में क्या ख्याल है
पति- कह तो रहा हूं, जो चोरी करता है
बाद में बहुत पछताता है.......

Joke 3:

पति-पत्नी दोनों मार्किट गए,
वहां पति ने एक अनजान
लड़की से कहा हेलो!
पत्नी गुस्से में – बताओ ये कौन थी??
पति कुछ सोचकर – ओए चुप कर,
अभी उसे भी बताना है की,
तुम कौन हो..!

Joke 4:

टीचर स्टूडेंट से कहता है- तुम अकेले एक जंगल में हो और वहां एक शेर आ जाए तब तुम क्या करोगे
स्टूडेंट बोला- सर, मैं भाग कर पेड़ पर चढ़ जाऊंगा.
टीचर स्टूडेंट से- वह वहां भी आ गया तो
बच्चा स्टूडेंट- सर इस बार तो मैं पानी में कूद जाऊंगा
टीचर स्टूडेंट से- और वह पानी में भी आ गया तो
छात्र गुस्से में- सर जी, आप पहले ये बताइए
शेर क्या आपका कोई रिश्तेदार लगता है
जो आप हर बार उसी की साइड लिए जा रहे हो..

Joke 5:

टीचर- हमेशा कहो की मुझे सब पता है.
पप्पू- पापा मुझे सब पता है.
पापा- बेटा ये 50 रुपए लो और चुप रहना.
आंटी तो बस मिलने आती हैं.
पप्पू- मम्मी मुझे सब पता है.
मम्मी- बेटा ये 100 रुपए लो और चुप रहना.
रामु काका तो रूम साफ़ करते हैं बस.
पप्पू (नौकर से)- रामु काका मुझे सब पता है.
रामु काका- सब जान ने के बाद भी
अपने बाप के गले नहीं लगेगा पगले.