Jyeshtha Mahina 2026: ज्येष्ठ महीने की आज से हुई शुरूआत, 60 दिनों तक चलेगा यह माह, जाने इससे जुड़े व्रत त्योहार
- byShiv
- 02 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। ज्येष्ठ महीने का हिंदू शास्त्रों में बहुत ही बड़ा महत्व बताया गया है। आज यानी के 2 मई 2026 से ज्येष्ठ महीने की शुरूआत भी हो चुकी है जो 29 जून 2026 तक चलेगा। इस साल अधिकमास ज्येष्ठ महीने के दौरान ही पड़ रहा है। अधिकमास या पुरुषोत्तम महीना 3 साल में एक बार आता है और इसे बेहद पवित्र महीना माना जाता है। ज्येष्ठ मास में पुरुषोत्तम महीना पड़ने से यह 2 महीने का होगा और इसका महत्व भी बढ़ जाएगा। तो आज हम जान लेते हैं ज्येष्ठ मास के व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट।
मई ज्येष्ठ मास के व्रत-त्योहार 2026
3 मई: देवर्षि नारद प्राकट्योत्सव और अचारपुरा मेला का आयोजन
5 मई: भगवान गणेश को समर्पित संकष्टी चतुर्थी व्रत
8 मई: जैन संत तारण तरण गुरुपर्व का आध्यात्मिक उत्सव
10 मई: पंचक काल प्रारंभ
13 मई: अचला/अपरा एकादशी व्रत
14 मई: भगवान शिव को समर्पित प्रदोष व्रत
15 मई: सूर्य का वृष राशि में प्रवेश, जिसे वृष संक्रांति कहते हैं
16 मई: शनि जयंती, वट सावित्री व्रत, अमावस्या पूजन और स्नान-दान-श्राद्ध की अमावस्या
17 मई: 'पुरुषोत्तम मास' या अधिकमास का शुभारंभ
18 मई: रोहिणी व्रत
20 मई: विनायकी चतुर्थी व्रत
21 मई: गुरु-पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग
22 मई: शुक्र-पुष्य नक्षत्र का प्रभाव
25 मई: आल्हा जयंती, नौतपा या 'नवतपा' प्रारंभ होने से भीषण गर्मी की शुरुआत
26 मई: गंगा दशहरा
27 मई: अधिकमास की पुरुषोत्तमी एकादशी व्रत
28 मई: ईद-उल-अजहा/बकरीद, प्रदोष व्रत
30 मई: पूर्णिमा व्रत
31 मई: अधिकमास स्नान-दान पूर्णिमा
जून ज्येष्ठ मास के व्रत-त्योहार 2026
2 जून: नवतपा समाप्त
3 जून: गणेश चतुर्थी व्रत
4 जून: इस्लामी पर्व गदीर-ए-खुम, हजरत अली के महत्व की स्मृति
5 जून: विश्व पर्यावरण दिवस
11 जून: पुरुषोत्तमी एकादशी व्रत
12 जून : प्रदोष व्रत
14 जून : अमावस्या, रोहिणी व्रत
15 जून : सूर्य मिथुन संक्रांति (सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश), सोमवती अमावस्या का व्रत
16 जून : शुद्ध ज्येष्ठ मास प्रारंभ
17 जून : रंभा तीज व्रत, हिजरी कैलेंडर का मोहर्रम पर्व, छत्रसाल जयंती
22 जून : मां धूमावती जयंती
23 जून : महेश नवमीः
24 जून : मां गायत्री प्रकटोत्सव
25 जून : निर्जला एकादशी व्रत (भीमसेनी एकादशी), अशुरा की स्मृति में यौम-ए-अशुरा पर्व
26 जून : मोहर्रम (ताजिया), मोहर्रम का पर्व
27 जून : शनि प्रदोष, वट सावित्री व्रतारंभ
pc- jagran





