प्रसाद खाने से सदबुद्धी मिलती हैं, रणबीर पर कच्चा बादाम गर्ल ने साधा निशाना
- byShiv
- 18 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हाल ही में अंबानी परिवार के गणेश चतुर्थी के जश्न में शामिल हुए थे। इस बीच रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणबीर कपूर भगवान गणेश का आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। हालांकि, जब दर्शन के बाद पंडित जी रणबीर को प्रसाद देते हैं, रणबीर वो डिब्बा पैप्स को दे देते हैं। वो कहते हैं कि वो डाइट पर हैं।
रणबीर की अब इस वीडियो पर कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा का रिएक्शन आया है। अंजलि अरोड़ा से पूछा गया कि रणबीर ने हाल ही में प्रसाद खाने से मना कर दिया क्योंकि वो डाइट पर थे। क्या वो प्रसाद खातीं या डाइट का बहाना देतीं? इसपर अंजलि अरोड़ा ने कहा, “अरे, मैं तो खुद अभी गणपति जी रखककर आई हूं घर पर। और मुझे मीठा बहुत पसंद है। मैं तो इतना ज्यादा मीठा खाती हूं कि बस।
वैसे भी प्रसाद जो मिलता है वो आशीर्वाद होता है। उससे न हमारा वजन बढ़ता है, उससे सदबुद्धी ही मिलती है। तो जितना प्रसाद आपको मिले, ये नहीं कि बहुत खाना है, लेकिन थोड़ा-थोड़ा खाया करो, भगवान आशीर्वाद देते हैं। पता नहीं होता कि कब क्या मिल जाए।
pc-aaj tak, masala.com






