Kanpur: दवा व्यापारी विनीत मिनोचा की हत्या का मास्टरमाइंड निकला बेटा सुब्रत, बहू शालू की होगी अब रिहाई...
- byShiv
- 25 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। कानपुर के दवा व्यापारी विनीत मिनोचा की अभी कुछ ही दिन पूर्व नौकरों ने हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद पुलिस ने उनकी बहू को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन अब इस घटनाक्रम में एक नया मोड़ सामने आया है। जी हां विनीत मिनोचा की हत्यारोपित बहू शालू को पुलिस ने अन्य दोनों आरोपितों के साथ गुरुवार को फिर से जेल भेज दिया है। अब तक की जांच में यह सामने आया है कि शालू इस हत्याकांड में शामिल नहीं थी।
क्या है पूरा मामला
विनीत मिनोचा की पांच सितंबर को उनके घर में ही गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में दवा कारोबारी का नौकर विशाल अपने एक अन्य दोस्त राजकिशोर के साथ घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। पकड़े जाने पर विशाल ने बहू शालू द्वारा ₹6 लाख की सुपारी देकर हत्या कराए जाने की बात कबूल की थी। इस बीच बुधवार को रिमांड के दौरान विशाल ने अपना बयान बदला और कहा कि उसे शालू का नाम लेने के लिए उसके पति सुब्रत ने कहा था।
पूछताछ, सीडीआर और पारिस्थितिकी जन्य साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने सुब्रत को गिरफ्तार कर लिया है और अब हत्याकांड में बहू शालू की संलिप्तता को लेकर जांच की जा रही है, जिसमें उसके निर्दाेष होने का तथ्य सामने आ रहा है। बुधवार को पुलिस ने आरोपितों के सामने कॉल डिटेल रिकॉर्ड, मॉल में खरीदारी, फ्लैट की चाबी से जुड़े सवाल रखकर हत्या की साजिश की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया। पूछताछ के दौरान पुलिस ने शालू का उसके पति सुब्रत से कल्याणपुर थाने में सामना भी कराया। सुब्रत को सामने देखते ही शालू भावुक होकर रोने लगी और बेटे श्रीजय का हाल पूछा।
विशाल के बयान ने बदला पूरा रुख
रिमांड के दौरान विशाल के बयान ने केस का पूरा रुख बदलकर रख दिया है। पहले जहां पकड़े जाने पर उसने शालू का नाम लेकर हत्या करने और इसके बदले छह लाख रुपये देने की बात कही थी। वहीं रिमांड के दौरान बुधवार को उसने बताया कि सुब्रत ने ही पिता विनीत मिनोचा की हत्या करने के नाम पर उसे छह लाख रुपये देने की बात कही थी। विशाल से पुलिस को बताया कि सुब्रत ने उससे कहा था कि पकड़े जाने पर शालू का नाम ले लेना।
pc- abp news






