Video Viral: समस्तीपुर में लड़की के साथ गए लड़के को डराकर भगाया...फिर लड़की के साथ कर दी हदें पार...वीडियो हो रहा वायरल...
- byShiv
- 25 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। बिहार के जमुई के बाद अब समस्तीपुर से भी एक और शर्मनाक और सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। इस वीडियो ने एक बार फिर से महिला सुरक्षा के दावों की पोल खोल दी है। कुछ दिन पहले ही जमुई में एक क्लास 10 की छात्रा के साथ सरेराह अभद्रता और छेड़खानी का वीडियो वायरल हुआ था। अब समस्तीपुर से वैसी ही एक और खौफनाक वारदात सामने आ गई। एक नाबालिग लड़की के साथ कुछ मनचलों ने तब बदसलूकी की, जब वह एक लड़के के साथ वहां फोटोग्राफी करने और बातचीत करने गई थी।
खुद किया वीडियो रिकॉर्ड
आरोपियों ने इस पूरी घटना का वीडियो खुद ही मोबाइल पर रिकॉर्ड किया और बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो ने सनसनी फैला दी और लोगों में भारी गुस्सा देखने को मिला, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एक्शन लिया और वायरल वीडियो के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 मुख्य आरोपियों को धर दबोचा।
जमुई के बाद समस्तीपुर में फिर वही कांड
बुधवार को सोशल मीडिया पर एक 56 सेकंड का वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें कुछ दबंग किस्म के लड़के एक लड़की को चारों तरफ से घेरे हुए नजर आ रहे थे, पीड़ित लड़की बार-बार उन दरिंदों से मिन्नतें कर रही थी और खुद को छोड़ने की गुहार लगा रही थी, लेकिन उन शोहदों पर कोई असर नहीं हुआ। लड़की ने जब कहा कि वह अपने भाई को बुला लेगी, तो बेखौफ आरोपियों ने कहा- ठीक है, बुला लो उसे, इसके बाद उन्होंने लड़की के साथ मारपीट और बदसलूकी शुरू कर दी।
पुलिस और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित लड़की एक लड़के के साथ बाइक पर सवार होकर समस्तीपुर के डैम बाईपास और लोकल एम्बैंकमेंट के पास घूमने गई थी। दोनों वहां शांति से बातचीत कर रहे थे और तस्वीरें ले रहे थे, तभी स्थानीय कुछ मनचले लड़के वहां आ पहुंचे, उन्होंने सबसे पहले उस लड़के को बुरी तरह धमकाया और मारपीट कर वहां से भगा दिया। जब लड़की अकेली पड़ गई, तो उन दरिंदों की नीयत खराब हो गई और उन्होंने उसे घेरकर गंदे कमेंट्स करने शुरू कर दिए।
pc- in khabar






