Karnataka: चित्रदुर्ग में एसी स्लीपर बस में लगी आग, 17 लोगों की जलकर मौत, कई गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती

इंटरनेट डेस्क। कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में हिरियुर के पास एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। साल आखिरी में जाते जाते एक और बड़ा बस हादसा हुआ हैं और इसमें भी लोगों की जलकर ही मौत हुई है। बता दें कि इस साल देश में कई ऐसे बड़े हादसे हुए हैं जिसमें लोगों को जलकर मौत हुई है। जानकारी के अनुसार हिरियुर के पास हुए हादसे की बस बेंगलुरु से गोकरण जा रही थी, यह बस सी बर्ड ट्रैवल्स की प्राइवेट स्लीपर एसी बस थी जो कंटेनर लॉरी से टकरा गई, जिसके बाद उसमें आग लग गई और इस हादसे में 17 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई।

कंटेनर चालक भी मारा गया
मीडिया रिपोटर्स की माने तो बस जिस कंटेनर से टकराई उसके चालक की भी मौके पर मौत हो गई। कुछ लोगों की जान गई है, बस में कुल 32 यात्री सवार थे, हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ, जहां टक्कर के बाद बस तेजी से आग की लपटों में घिर गई। कई यात्री सो रहे थे, जिससे बचाव मुश्किल हो गया। घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है, कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

आग को किया काबू में
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों ने आग बुझाई और बचाव कार्य किया, प्रारंभिक जांच में टक्कर के बाद डीजल टैंक लीक होने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया और घायलों के इलाज का निर्देश दिया है। मृतकों के परिजनों को सरकारी मदद का ऐलान किया गया है। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

pc- newsbytesapp.com