Karnataka: गर्लफ्रेंड से पूछा शादी करोगी या नहीं, लड़की ने कहा जैसा चल रहा हैं चलने दो, फिर बीच सड़क में ही करने लगे....
- byShiv
- 05 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के येल्लापुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने शादी से इनकार करने पर महिला की बेरहमी से हत्या कर दी और फरार हो गया। जानकारी के अनुसार आरोपी युवक, महिला से प्यार करता था और महिला के शादी से मना करने पर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार मृत महिला येल्लापुर कस्बे की निवासी थी, रफीक नाम का युवक पिछले कुछ वर्षों से रंजीता से प्रेम करता था। रंजीता का लगभग दस साल पहले तलाक हो गया था।
तलाक के बाद दोनों में हुआ प्यार
मीडिया रिपोटर्स की माने तो तलाक के कुछ महीनों बाद, रफीक और रंजीता के बीच दोस्ती हो गई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई, दोनों परिवारों के बीच भी अच्छे संबंध थे। स्थानीय लोगों का कहना था कि रफीक अक्सर रंजीता के घर रात में खाना खाने के लिए जाता था। हालांकि पिछले कुछ महीनों से रफीक, रंजीता पर शादी करने के लिए दबाव डाल रहा था। रंजीता ने इसका स्पष्ट रूप से विरोध करते हुए कहा कि मैंने पहले ही काफी शादियां देख ली हैं, मैं दोबारा शादी नहीं करना चाहती. हमारा रिश्ता जैसा है, वैसा ही रहने दो।
कर दिया हमला
रोजाना की तरह, जब रंजीता स्कूल से घर लौट रही थी, तो रफीक ने उसे सड़क के बीच में रोक लिया और पूछा क्या तुम मुझसे शादी करोगी या नहीं? जब रंजीता ने गुस्से से इनकार कर दिया, तो बौखलाए युवक ने उसे चाकू मार कर भाग गया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
pc- grehlakshmi.com






