Karnataka: 25 एकड़ जमीन के लिए एक ही परिवार के 6 लोगों की निर्मम हत्या, पहले मारी गोलियां फिर किसी की गर्दन तो किसी का हाथ....

इंटरेनट डेस्क। कर्नाटक में एक गंभीर घटना सामने आई हैं, यहां कर्नाटक के विजयपुरा जिले में जमीन विवाद को लेकर बड़े रूप में हिंसा हुई हैं जिसने पूरे इलाके को दहला दिया है। यहां जिले के चडाचन पुलिस थाना क्षेत्र के गोविंदपुरा गांव में शुक्रवार को एक ही परिवार के पांच सदस्यों समेत 6 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

जमीन के लिए हुआ विवाद
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पुलिस के अनुसार यह वारदात शुक्रवार दोपहर में हुई। मृतकों की पहचान दुंडप्पा रेवनसिद्दप्पा निराले (65), शिवपुत्र रेवनसिद्दप्पा निराले (58), चंद्रकांत उर्फ चंदू रेवनसिद्दप्पा निराले (55), राहुल शिवपुत्र निराले (25), समर्थ शिवपुत्र निराले (23) और शब्बीर बाबूसाब अत्तर (45) के रूप में हुई है। वहीं, अरविंद कटागे (72) और जेसीबी ऑपरेटर संदीप माने (33) गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

कई वर्षों से चल रहा था विवाद
मीडिया रिपोटर्स की माने तो प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना की जड़ 25 एकड़ जमीन को लेकर चल रहा विवाद है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि निराले परिवार ने हाल ही में नीवरगी के तेली परिवार से यह जमीन खरीदी थी, यह जमीन पिछले करीब 15 वर्षों से विवादों में घिरी हुई थी और तेली परिवार इस पर खेती नहीं कर पा रहा था। पुलिस के मुताबिक जमीन के स्वामित्व और कब्जे को लेकर लंबे समय से चली आ रही दुश्मनी ने इस हिंसक घटना का रूप ले लिया। हमलावरों ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए पीड़ितों पर पहले ताबड़तोड़ फायरिंग की और जब इतने से भी मन नहीं भरा, तो उन्हें धारदार हथियारों से बेरहमी से काट डाला।

pc- buzzfeed.com