Ram Mandir: राम मंदिर में 105 बार हुई थी दान चोरी की घटनाएं, सीसीटीवी से खुले राज

इंटरनेट डेस्क। अयोध्या के राम मंदिर में दान की रकम और कीमती सामान में कथित गड़बड़ी के मामले में एसआईटी ने सुप्रीम कोर्ट को अपनी जांच की अहम जानकारी दी है। एसआईटी की रिपोर्ट के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज की जांच में दान की रकम की गिनती वाले कमरे से बिना अनुमति पैसे हटाने या छिपाने की 105 घटनाएं सामने आई हैं। इस मामले में अब तक 173 गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। खबरों की माने तो एसआईटी 25 सितंबर तक मामले में चार्जशीट दाखिल कर सकती है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो जांच में 86 ऐसे कीमती सामान भी सामने आए हैं, जिन्हें कथित तौर पर बिना रसीद के दान किया गया था। वहीं टीसीएस सॉफ्टवेयर के जरिए 803 कीमती सामानों के लिए बनाई गई रसीदों की पुष्टि की गई है। ट्रस्ट के रिकॉर्ड और एसबीआई लॉकर में रखे कीमती सामानों की भौतिक जांच भी की गई है।

जांच एजेंसी ने दान में मिली चांदी को लेकर भी जानकारी दी है। 200 किलोग्राम चांदी की ईंटों, 38.288 किलोग्राम चांदी, चांदी का हार, चरण पादुका और रामचरितमानस जैसे दान से जुड़ी मीडिया रिपोर्टों की जांच की गई। लोगों से पूछताछ और उपलब्ध रिकॉर्ड की पड़ताल के बाद इन दानों में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं मिली।

pc-