Karnataka: डीके शिवकुमार आज लेंगे सीएम पद की शपथ, बनाए जा सकते हैं 10 से 12 मंत्री

इंटरनेट डेस्क। कर्नाटक में आज से डीके शिवकुमार का राज शुरू होने जा रहा है। जी हां डीके शिवकुमार आज कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शाम 4 बजे लोकभवन में राज्यपाल थावर चंद गहलोत डीके को सीएम पद की शपथ दिलाएंगे। कांग्रेस आलाकमान के कहने पर सिद्धारमैया के इस्तीफा देने के बाद वह मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने जा रहे हैं, शिवकुमार को शनिवार को औपचारिक रूप से कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया था।

 

10-12 विधायक बन सकते हैं मंत्री
मीडिया रिपोटर्स की माने तो कहा जा रहा हैं कि शिवकुमार के साथ 10 से 12 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। मंत्रिमंडल विस्तार इस महीने होने वाले राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव के बाद होने की संभावना है। इससे पहले मंगलवार को उन्होंने दिल्ली में पार्टी आलाकमान के साथ मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा की थी। सिद्धारमैया भी बैठक में शामिल हुए थे।

कौन-कौन ले सकता है शपथ?
शिवकुमार और सिद्धरमैया मंगलवार रात बेंगलुरु के लिए रवाना हो गए। सूत्रों ने बताया कि बुधवार को जी परमेश्वर, प्रियंक खरगे, रामालिंगा रेड्डी, एमबी पाटिल और यतीन्द्र सिद्धरमैया मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। कर्नाटक में मुख्यमंत्री सहित मंत्रिपरिषद में अधिकतम 34 मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है। सूत्रों का कहना है कि नए मंत्रिमंडल में पुराने और नए चेहरों का मिश्रण देखने को मिल सकता है। जातीय समीकरण, क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और सिद्धरमैया समर्थक नेताओं को ध्यान में रखते हुए संतुलन बनाने की कोशिश की जाएगी।

pc- aaj tak,satyahindi.com