Kejriwal: जाने किसके नेतृत्व में लड़ा जाऐगा पंजाब विधानसभा का चुनाव, केजरीवाल ने बता दिया सीएम का भी नाम
- byShiv
- 17 Mar, 2025

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की करारी हार हो चुकी हैं और यहां भाजपा ने जीत हांसिल की है। वैसे केजरीवाल राजनीति में बने रहने के लिए हर काम करने की कोशिश में लगे है। चर्चा यह हैं वो पंजाब से राज्यसभा भी जा सकते है। वैसे चुनावों में मिली हार के बाद वह पहली बार पत्नी सुनीता के साथ घूमने निकले हैं। वह सीएम भगवंत मान के साथ अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचे और मत्था टेका। इससे पहले वह 10 दिन तक होशियारपुर के विपासना सेंटर में थे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस की
मीडिया रिपोटर्स की माने तो चुनावों में मिली हार के बाद उन्होंने पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की तो उनके सामने पंजाब के सीएम को लेकर सवाल आ ही गया। दरअसल दिल्ली की सत्ता हाथ से निकलने के बाद रिपोर्ट्स में दावे किए जा रहे थे कि अरविंद केजरीवाल पंजाब की कमान अपने हाथों में ले सकते हैं। अरविंद केजरीवाल से जब पूछा गया कि विरोधी कहते हैं कि पंजाब में मुख्यमंत्री बदलने जा रहे हैं, इसमें कितना दम है? इसपर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मान साहब पांच साल पूरे करेंगे।
क्या कहा
उन्होंने मीडिया से कहा की यह पांच साल ही नहीं अगले पांच साल भी यही पूरे करेंगे। पंजाब में अब 2027 में विधानसभा के चुनाव होने हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा, आज हम गुरुजी महाराज के दरबार में आए हैं। उनसे आशीर्वाद लेने के लिए आया हूं। हमें लोगों की सेवा करनी है। लोगों को न्याय दिलाना है। पंजाब में सबसे बड़ी समस्या नशे और भ्रष्टाचार की है। जब एक साथ तीन करोड़ पंजाब के लोग नशे और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ जंग छेड़ेंगे तो यह न्याय की लड़ाई है।
pc- Mint