Krishnapingal Sankashti Chaturthi 2026: कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी आज, करें आप भी आज के दिन ये विशेष उपाय

इंटरनेट डेस्क। आषाढ़ मास का महीना चल रहा हैं और कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है। साल 2026 में यह शुभ तिथि आज 3 जुलाई को पड़ रही है। ऐसे में आज यह व्रत किया जा रहा है। इस दिन भगवान गणेश के कृष्णपिङ्गल स्वरूप की आराधना करने से जीवन के सभी विघ्न और बाधाएं स्वतः ही समाप्त हो जाती हैं। तो जानते हैं आज परिवार की सुख-समृद्धि और उन्नति के लिए क्या  उपाय कर सकते है। 

विशेष इच्छा पूर्ति के लिए
अपनी किसी विशेष इच्छा को पूरा करने के लिए भगवान गणेश को रोली और चंदन का तिलक लगाएं। साथ ही वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ निर्विघ्नं कुरूमें देव सर्व कार्येषु सर्वदा मंत्र का 11 बार पाठ करें।

धन की आवक के लिए
एक लाल कलावा लेकर उसमें गणेश जी के चरणों का सिंदूर लगाएं। अब उसे गणेशजी के चरणों में ही रखा रहने दें। इसके बाद ॐ श्रीगणेशाय नमः का 108 बार जाप करें। अब इस कलावे को उठा लें और इसी मंत्र का जाप करते हुए इसकी सात गांठें बांध लें। इसके बाद इसे आप या तो अपने हाथ की कलाई पर बांध लें, या फिर गले में पहन लें। इसके अलावा इसे पर्स या तिजोरी में भी रखा जा सकता है। इससे आपके घर धन की आवक तेजी से बढ़ने लगेगी और घर में धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहेगी।

बुरी नजर टालने के लिए
बुरी नजर, जलन की भावना के चलते भी व्यक्ति तरक्की नहीं कर पाता है। ऐसे में यह टोटका आपको हर बुरी नजर से बचाएगा। एक नारियल लें, उसे लाल मौली से बांध लें। अब इसे अपने सिर से लेकर पांव तक सात बार घुमाएं। फिर इस नारियल को मंदिर में गणेश जी के चरणों में तोड़ दें। अब आपको ये नारियल वहीं मंदिर में छोड़ देना है। इसे अपने साथ घर नहीं लाना है। 

pc- mypandit.com