Krrish 4: ये अभिनेता नहीं बनेगा कृष 4 में विलेन, खुद राकेश रोशन ने किया इंकार

इंटरेनट डेस्क। ऋतिक रोशन की कृष 4 कब आएगी ये तो किसी को पता नहीं हैं, लेकिन उनके फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार है। फिल्म को लेकर लेटेस्ट अपडेट ये है कि इसमें रजत बेदी नजर नहीं आएंगे। वो आर्यन खान की वेब सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड में नजर आए तो एक बार फिर उनकी चर्चा होने लगी। 

जानकारी के अनुसार बीते दिनों उन्होंने राकेश रोशन के साथ फोटो भी पोस्ट की थी, जिससे कयास लगने लगे कि वो चौथे पार्ट का हिस्सा होंगे। पर राकेश रोशन ने अफवाहों को खारिज कर दिया है।

राकेश रोशन ने अफवाहों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने एचटी सिटी से बात करते हुए सीधे तौर पर इन खबरों का खंडन किया है। उन्होंने कहा, कृष 4 में रजत बेदी की एक्टिंग की खबर पूरी तरह से झूठी है। किसी भी अफवाह में कोई सच्चाई नहीं है।

pc- parbhat khabar