Ladli Behna Yojana: 1.63 लाख महिलाओं को होगा बड़ा नुकसान, नहीं मिलेंगे अब 1250 रुपए महीना, जाने कारण

इंटरनेट डेस्क। महिलाओं के लिए प्रदेशों की कई सरकारें अलग अलग योजनाएं चलाती है। ऐसे में मध्य प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना चला रही है। इस योजना के तहत प्रदेश की लाखों महिलाओं को लाभ मिलता है। इस योजना के तहत महिलाओं के खाते में 1250 रुपए भेजे जाते है। ऐसे में महिलाओं को इस योजना की अगली किस्त का इंतजार है।  लेकिन इससे पहले योजना में लाभ ले रही 1.63 लाख महिलाओं के लिए एक बड़ी खबर है। जिससे इन लाखों महिलाओं को नुकसान होने वाला है।

कटेंगेे 1.63 लाख महिलाओं के नाम
जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश में कुल 2 करोड़ 47 लाख महिलाओं को लाडली बहन योजना का लाभ मिलेगा। सरकार की ओर से यह ऐलान भी कर दिया गया है कि योजना में लाभ ले रही 1.63 लाख महिलाओं के नाम काट दिए जाएंगे।  दरअसल यह सभी महिलाएं 60 साल से ज्यादा की उम्र की हो चुकी हैं।

क्या हैं पात्रता
बता दें मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत प्रदेश की 18 साल से लेकर 60 साल तक की महिलाओं को ही लाभ मिलता है। ऐसे में यह महिलाएं 60 साल से ऊपर की हो चुकी है उन्हें लाभ नहीं मिलेगा।

pc- Mp big news

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [abp news].