Lok Sabha: राहुल गांधी ने एपस्टीन फाइल्स का जिक्र करते हुए लिया हरदीप सिंह पुरी का नाम, संसद में मच गया हंगामा
- byShiv
- 13 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। लोकसभा में गुरुवार का दिन हंगामों से भरा रहा। शाम को जब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बोलने आए तो उन्होंने पहले मिडिल ईस्ट संकट पर अपनी बात रखी और फिर एपस्टीन फाइल्स का जिक्र करते हुए पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम लिया। इसके बाद संसद में बवाल मच गया और जमकर नारेबाजी हुई, स्पीकर ओम बिरला ने भी राहुल को टोकते हुए बताया कि केवल तय विषय पर ही चर्चा करें।
राहुल गांधी ने क्या कहा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो राहुल गांधी ने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति और भारत की ऊर्जा सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बढ़ते तनाव का भारत पर गंभीर असर पड़ सकता है, क्योंकि भारत के तेल और प्राकृतिक गैस का बड़ा हिस्सा होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर आता है। उन्होंने कहा कि हालात का असर अब दिखने लगा है, कुछ जगहों पर रेस्तरां बंद हो रहे हैं, एलपीजी को लेकर चिंता बढ़ रही है और बाजारों में घबराहट का माहौल है।
खबरों की माने तो राहुल गांधी ने कहा कि किसी भी देश की बुनियाद उसकी ऊर्जा सुरक्षा होती है, उनके अनुसार भारत को यह अधिकार होना चाहिए कि वह तय करे कि उसे तेल और गैस किस देश से खरीदनी है, उन्होंने सवाल उठाया कि भारत जैसा बड़ा देश क्यों किसी दूसरे देश को यह तय करने दे कि भारत रूस से तेल खरीदे या नहीं, या किस देश से ऊर्जा संबंध रखे।
pc- aaj tak





