Lok Sabha Elections 2024: भाजपा आज जारी कर सकती हैं तीसरी लिस्ट, इतने नाम हो सकते हैं शामिल

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनावों की घोषणा से पहले ही भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी थी और उसके कुछ समय बाद ही दूसरी। अब पार्टी तीसरी लिस्ट जारी करने की तैयारी में हैं और माना जा रहा हैं की पार्टी आज तीसरी लिस्ट जारी कर सकती है। बताया जा रहा हैं की आज बीजेपी कोर ग्रुप की दिल्ली में बैठक होगी। 

बैठक के दौरान उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा होगी। भारतीय जनता पार्टी की कोर ग्रुप की बैठक भाजपा मुख्यालय में होने वाली है। बैठक का उद्देश्य आगामी लोकसभा चुनावों के लिए संभावित उम्मीदवारों के चयन सहित कई प्रमुख मुद्दों को संबोधित करना है। 

बता दें की भारतीय जनता पार्टी ने इस बार चुनाव में 370 सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया है। 2009, 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों के नतीजों से पता चलता है कि यदि भाजपा सभी सीटों पर जीत हासिल करती तो लोकसभा में उसके 343 सांसद होते।

pc- bjp.org