Lok Sabha Elections: अशोक गहलोत को भी इस सीट पर मिली थी हार, जसंवत सिंह ने पहली बार भाजपा को दिलाई थी जीत

इंटरनेट डेस्क। देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होने हैं। राजस्थान में पहले चरण का मतदान 19 और दूसरे चरण का 26 अप्रेल को होगा। आज हम आपको राजस्थान की एक लोकसभा सीट के बारे में जानकारी देेने जा रहे हैं। 

इस सीट पर राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत को भी चुनाव में हार का सामना करना पड़ चुका है। हम राजस्थान की जोधपर सीट के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। साल 1989 में पूर्व सीएम अशोक गहलोत को जोधपुर सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री जसंवत सिंह से 66 हजार वोटों से हरा का सामना करना पड़ा था। 

जसंवत सिंह ने पहली बार भारतीय जनता पार्टी के लिए जोधपुर सीट जीती थी। इस चुनाव के बाद पूर्व सीएम अशोक गहलोत को कभी भी जोधपुर से हार का सामना नहीं करना पड़ा है। इस सीट पर इस बार भापजा के गजेंद्र सिंह शेखावत और कांग्रेस के करण सिंह के बीच मुकाबला होगा। गजेंद्र सिंह शेखावत विजयी हैट्रिक के लक्ष्य से मैदान पर उतरेंगे।

PC: deccanherald