LPG gas cylinder: 14 किलो लोहे का सिलेंडर होगा बंद! सरकार ने करली हैं तैयारी, जाने अब कैसे मिलेगी आपको गैस
- byShiv
- 14 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपके घर में अभी एलपीजी गैस का घरेलू गैस सिलेंडर आता है, वो लोहे का और भारी होता है। 14 किलो का गैस सिलेंडर लाल रंग का होता है। ये गैस सिलेंडर दशकों से लोगों के घरों में पाया जाता रहा है। लेकिन अब खबरें ऐसी हैं कि ये गैस सिलेंडर आने वाले समय में जल्दी ही बंद हो जाएंगे, क्योंकि तेल कंपनियां इसकी जगह पर 10 किलो के कंपोजिट सिलेंडर लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
क्या हैं तेल कंपनियों का नया प्लान
दरअसल तेल कंपनियां नया प्लान लेकर आ रही हैं कि वो अब 14 किलो का पारंपरिक गैस सिलेंडर नहीं बल्कि 10 किलो का गैस सिलेंडर बेचेंगी। ये जनता के लिए ज्यादा अच्छा ऑप्शन रहने वाला है। ये कंपोजिट सिलेंडर पारंपरिक सिलेंडर का कोई रिप्लेसमेंट नहीं होगा, बल्कि ये बतौर ऑप्शन लोगों के लिए मौजूद रहेगा। पारंपरिक गैस सिलेंडर को बंद करने का कोई आधिकारिक फैसला नहीं किया गया है।
लोहे का नहीं इस मटेरियल का होगा नया गैस सिलेंडर
मीडिया रिपोटर्स की माने तो फिलहाल कंपनियां इसे लेकर बात कर रही हैं। कंपोजिट गैस सिलेंडर 10 किलो का होगा और ये लोहे का नहीं होगा बल्कि इसे बनाने के लिए फाइबर ग्लास का इस्तेमाल किया जाएगा। ये गैस सिलेंडर वजन में हल्का होगा और पारंपरिक गैस सिलेंडर से भी बिलकुल अलग होगा। इसे प्लास्टिक और फाइबल ग्लास से मिलकर बनाया जाने वाला है।
pc- siasat.com






