LPG Gas: घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, ई-केवाइसी करवाने की आखिरी डेट बढ़ी

इंटरनेट डेस्क। सरकार ने घरेलू गैस उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। बता दें कि घरेलू सिलिंडर रखने वाले उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाइसी अनिवार्य कर दी गई है। रविवार को अंतिम तिथि की जानकारी के अनुसार दिन भर उपभोक्ता संबंधित एजेंसियों पर पहुंचते रहे। बढ़ गई तारीख
दोपहर में 23 अगस्त तक की तिथि विस्तार की जानकारी होने के बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली है। पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा जारी आदेश के अनुसार 16 अगस्त ई-केवाइसी की अंतिम तिथि निर्धारित की थी।

इस रेट में मिलता सिलेंडर
पेट्रोलियम कंपनियों ने स्पष्ट कर दिया था कि निर्धारित तिथि तक ई-केवाइसी न कराने वालों को कमर्शियल सिलिंडर के रेट पर ही घरेलू सिलिंडर उपलब्ध कराया जाएगा। सुबह एजेंसियों के खुलते ही उपभोक्ताओं के पहुंचने का क्रम आरंभ हो गया था।

ऐसे पूर्ण कराएं ई-केवाइसी
कनेक्शनधारक को अपनी गैस कंपनी की किताब व पंजीकृत मोबाइल नंबर के साथ एजेंसी पर पहुंचना होगा। कंपनी के रिकार्ड से सत्यापन के बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी पहुंचेगा। ओटीपी का सत्यापन होते ही लाभार्थी की ई-केवाइसी की प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी।

pc- newsonair.gov.in