LPG Gas: बिना एड्रेस प्रूफ के मिलेगा अब आपको पांच किलों वाला गैस सिलेंडर, नहीं देने होंगे कोई दस्तावेज
- byShiv
- 03 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। देश में बढ़ती गैस किल्लत के बीच अब एक नई खबर सामने आई हैं और वो ये की छात्रों, प्रवासी श्रमिकों, कामकाजी युवाओं जिनके पास स्थायी पता नहीं है। अब बिना एड्रेस प्रूफ के आसानी से पांच किलो का पोर्टेबल एलपीजी सिलिंडर मिल सकेगा। भारत पेट्रोलियम की भारतगैस मिनी और इंडियन ऑयल की इंडेन छोटू (5 किलो) योजनाओं के तहत सिर्फ सरकारी मान्यता प्राप्त आईडी प्रूफ (आधार, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड आदि) दिखाकर तुरंत सिलिंडर खरीदा जा सकता है।
कौन ले सकता है यह सुविधा?
छात्र और हॉस्टल में रहने वाले युवा
प्रवासी मजदूर और दूसरे शहरों में काम करने वाले लोग
किराए के मकान में रहने वाले परिवार जहां स्थायी पता प्रमाण मुश्किल है
कम गैस खपत वाले छोटे परिवार या अस्थायी जरूरत वाले लोग
ये पांच किलो के सिलिंडर हल्के, पोर्टेबल और आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाने लायक हैं। इन्हें नजदीकी भारतगैस या इंडेन डिस्ट्रीब्यूटर या अधिकृत पॉइंट ऑफ सेल से खरीदा जा सकता है। भुगतान करके तुरंत सिलिंडर हाथों-हाथ मिल जाता है और इसका इस्तेमाल शुरू किया जा सकता है।
भारत पेट्रोलियम और इंडियन ऑयल ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि इन मिनी सिलेंडर्स के लिए एड्रेस प्रूफ की कोई अनिवार्यता नहीं है।
कैसे लें?
अपने नजदीकी भारतगैस या इंडेन डिस्ट्रीब्यूटर से संपर्क करें। अधिक जानकारी के लिए बीपीसीएल या आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट/ऐप चेक करें। स्थिति के अनुसार कीमतें अलग-अलग राज्यों में थोड़ी भिन्न हो सकती हैं।
pc- jagran






