LPG Price: गैस सिलेंडर के दामों में हुई कटौती, जाने अब आपके शहर में मिलेगा किस कीमत पर

इंटरनेट डेस्क। आज एक दिसंबर हैं और साल का आखिरी महीना भी। ऐसे में आज से कई नियमों में बदलाव देखने को मिलेगा। आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम भी कम हो गए हैं। दरअसल 1 दिसंबर 2025 से देशभर में गैस सिलेंडर के दामों में कमी देखने को मिली हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने ये राहत 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर पर दी है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 10 रुपए की कटौती की गई है। दूसरी ओर 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में इस बार भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

1 दिसंबर से अब इतनी कीमत
एलपीजी सिलेंडर के रेट्स पर गौर करें, तो 1 दिसंबर से दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर अब 1590 रुपये के बजाय 1580 रुपये का हो गया है। वहीं कोलकाला में कीमत  10 रुपये की कमी के साथ 1694 रुपये से अब 1684 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है। अन्य महानगरों की बात करें, तो मुंबई में कॉमर्शियल सिलेंडर पहले के 1542 रुपये से कम होकर 1531 रुपये में मिलेगा।

नवंबर में भी घटे थे दाम
जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले बीते नवंबर महीने की पहली तारीख को भी कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में कटौती की गई थी, लेकिन घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई कटौती नहीं की गई थी। अब लगातार दूसरे महीने कीमतें घटी हैं। एक ओर जहां बीते कुछ महीनों से लगातार कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया जा रहा है। वहीं बात घरेलू गैस सिलेंडर की करें, तो इसकी कीमतें अप्रैल के स्तर पर ही यथावत बनी हुई हैं।

pc- moneycontrol.com