Ludhiana: 6 दिन पहले लापता हुई पंजाबी सिंगर की नहर में मिली लाश, कनाडा से आया प्रेमी हत्या कर हुआ फरार
- byShiv
- 20 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। लुधियाना में एक बड़ी घटना सामने आई हैं, यहां एक एक 29 वर्षीय पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशविंदर कौर की हत्या का मामला सामने आया है। करीब 5-6 दिन पहले संदिग्ध हालात में लापता हुई इंदर का शव नीलो नहर से बरामद हुआ। जानकारी के मुताबिक, 13 मई की शाम को इंदर कौर अपनी सफेद फोर्ड फिगो कार में घर का कुछ जरूरी सामान लेने निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।
जबरन शादी के लिए की हत्या?
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पुलिस में दी गई शिकायत में परिवार वालों ने यह आरोप लगाया कि मोगा निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा, उसके पिता प्रीतम सिंह और साथियों ने इंदर को गनपॉइंट पर अगवा किया था। साथ में यह पता चला है कि आरोपी जबरदस्ती शादी का दबाव बना रहा था, लेकिन इंदर को पता चलने के बाद कि वह पहले से शादीशुदा और बच्चों का पिता है, उसने शादी से इनकार कर दिया था।
5 साल पहले इंस्टा पर हुई थी दोस्ती
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पुलिस के अनुसार, आरोपी कनाडा से नेपाल के रास्ते पंजाब आया था और वारदात के बाद फिर उसी रास्ते फरार हो गया। अगर सूत्रों की मान कर चलें तो दोनों की 5 साल पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। इंदर पहले सिंगिंग किया करती थी, लेकिन पिछले कुछ सालों से बुटीक और मेकअप आर्टिस्ट का काम कर रही थी।
pc- indiatv.in






