Madhya Pradesh: बेटे के दोस्त ने ही विधवा मां को बनाया हवस का शिकार, छाती पर बैठ दबा दिया गला और फिर किया घंटों तक रेप...
- byShiv
- 15 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक ऐसी घटना सामने आई हैं जो आपको हिलाकर रख देगी। यहां मोतीनगर थाना क्षेत्र में एक 46 वर्षीय विधवा महिला के साथ उसके बेटे के ही दोस्त ने जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी अक्सर महिला के घर आता-जाता था और मौके की तलाश में था। रात के अंधेरे में आरोपी ने दरवाजा खटखटाया। जिसके बाद महिला को धक्का दिया और जबरदस्ती घर के अंदर घुसकर दरवाजा बंद कर लिया।
अंधेरे में दिया वारदात को अंजाम
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ वर्षों से उसका पति बीमार था और उसकी मृत्यु के बाद वह अपने बेटे के साथ रहती थी। आरोपी हीरालाल जो उसके बेटे का करीबी दोस्त था और घर पर अक्सर आना-जाना लगा रहता था। रविवार रात जब दरवाजे पर दस्तक हुई तो महिला को लगा कि उसका बेटा काम से घर लौटा है लेकिन जैसे ही उसने दरवाजा खोला सामने हीरालाल खड़ा था। आरोपी ने महिला को धक्का दिया और जबरदस्ती घर के अंदर घुसकर दरवाजा बंद कर लिया।
गला दबाकर की दरिंदगी
महिला ने उसका कड़ा विरोध किया लेकिन आरोपी ने सारी हदें पार कर दीं। जब महिला ने शोर मचाने और बचने की कोशिश की तो आरोपी हीरालाल ने उसका गला दबा दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी। विरोध के बावजूद आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और भाग गया। महिला का बेटा काम से वापस घर लौटा तो उसने अपनी मां को बदहवास हालत में पाया। पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर बेटे को पूरी सच्चाई बताई जिसके बाद वे तुरंत थाने पहुंचे और मामला दर्ज करवाया।
pc- shutterstock.com






