Madhya Pradesh: पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, कहा- कथावाचकों को जूतों की माला पहनाकर नंगा घुमाया जाए, रामभद्राचार्य को बता दिया...

इंटरनेट डेस्क। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के भेल दशहरा मैदान में अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग संयुक्त मोर्चा का महासम्मेलन हुआ। इस सम्मेलन के दौरान छतरपुर के चंदला से पूर्व विधायक आरडी प्रजापति ने कथावाचकों के खिलाफ विवादित बयान देकर नया सियासी घमासान मचा दिया है। उन्होंने कहा कि कथावाचकों को जूते की माला पहनाकर नंगा घुमाया जाए। हालांकि, इस वायरल वीडियो की पुष्टि राजस्थान खबरें नहीं करता है। 

क्या बोले पूर्व विधायक
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पूर्व विधायक आरडी प्रजापति ने धीरेंद्र शास्त्री और अनिरुद्धाचार्य पर भी निशाना साधा, उन्होंने कहा कि अब बहन-बेटियां तो प्लॉट हो गई हैं। कोई भी सौ बार रजिस्ट्री कराओ, हजार बार रजिस्ट्री कराओ। बहन-बेटियों की छाती से पृथ्वी हिलने लगी है, ये अनिरुद्धाचार्य कहते हैं। पूर्व विधायक प्रजापति ने रामभद्राचार्य पर हमला बोलते हुए कहा कि एक अंधाचार्य है, वह कहता है कि वाइफ मतलब वंडरफुल इंस्ट्रूमेंट फॉर एंजॉय। 

बोले अपशब्द
जानकारी के अनुसार उन्होंने कहा कि एक बाबा लाली लगाकर कहता है, 25 साल की लड़कियां कथाओं में जाकर अपनी जवानी ‘उतार कर’ आती हैं. मैं चाहता हूं कि संतोष वर्मा को आईएएस से हटा दिया जाए, लेकिन पहले कथावाचकों को जूतों की माला पहनाकर नंगा घुमाया जाए, जो व्यास पीठ से ऐसा बोलते हैं, आरडी प्रजापति ने कहा कि देश में कुछ कथावाचक और धर्मगुरु करोड़ों लोगों की भीड़ जुटाकर महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं।

pc- aaj tak