Madhya Pradesh: नवविवाहिता ने किया सुसाइड, लिखा- पीरियड्स के दौरान भी जबरन $ex और प्रताड़ित करता था पति...सासा देती थी....

इंटरनेट डेस्क। मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के हनुमना थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, इस घटना के सामने आने के साथ ही लोगों के होश उड़े पड़े है। जी हां यहां  एक नवविवाहिता ने ससुराल वालों से प्रताड़ित होकर मायके में फांसी लगा ली। वहीं, मृतका ने 10 पेज का सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें अपने ऊपर बीते दर्द को लिखा है। बधैया में नवविवाहिता का विवाह पिछले साल 8 मई को हुआ था।

क्या लिखा हैं सुसाइड नोट में
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सुसाइड नोट के अनुसार, पीड़िता ने लिखा कि शादी के बाद से ही महिला को पति और सास प्रताड़ित कर रहे थे, इसी से तंग आकर उसने फांसी लगा ली, उसका शव मायके में 24 दिसंबर की सुबह करीब 5 बजे कपड़े के फंदे झूलता मिला, जब परिजनों ने बिस्तर देखा तो तकिए के नीचे 10 पेज का सुसाइड नोट मिला। महिला ने नोट में शादी के बाद मिली प्रताड़ना का जिक्र और अपना सिग्नेचर किया। मृतका ने मोबाइल का पासवर्ड भी लिखा था, जिसमे कई फोटो और कॉल रिकॉर्डिंग सुरक्षित हैं। सुसाइड नोट में पति से सम्मान ना मिलना मारपीट और पीरियड्स के दौरान भी जबरन शारीरिक संबंध बनाने और मना करने पर मारपीट का जिक्र किया है।

मृतका के पिता भी नहीं
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मृतका  के भाई ने बताया कि बहन के साथ मारपीट की वजह से 14 नवंबर को उसे ससुराल से घर लाया था। बहन को आए दिन प्रताड़ित किया जाता था। मृतका के पिता की मौत पहले ही हो चुकी है, ऐसे में जमीन बेचकर 15 से 20 लाख रुपये खर्च कर बहन की शादी की थी, जो अब जीवित नहीं है।

pc- mpcg.ndtv.in