Madhya Pradesh: पत्नी के थे युवक के साथ अवैध संबंध, पति ने युवक को बुलाया खाने पर, फिर काटकर भर दिया बोरे में
- byShiv
- 14 Apr, 2026
इंटरेनट डेस्क। मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक ऐसी घटना सामने आई हैं जो आपको हिलाकर रख देगी। जी हां यहां बोरे में मिली लाश के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। यह हत्या अवैध संबंधों के चलते हुई है, पुलिस के मुताबिक, युवक को पहले खाने के बहाने बुलाया गया और फिर बेरहमी से उसकी हत्या कर शव को बोरे में भरकर फेंक दिया गया।
क्या था पूरा मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो यह घटना कर्रापुर क्षेत्र के पास कानपुर हाईवे स्थित राजा ढाबा के नजदीक की है, जहां 11 अप्रैल की सुबह सड़क किनारे खून से सना एक बोरा मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जब बोरा खोला गया तो उसमें एक युवक का शव मिला. बाद में मृतक की पहचान 38 वर्षीय महेंद्र अहिरवार, निवासी ग्राम भेड़ा के रूप में हुई। जांच के दौरान चौंकाने वाले खुलासे हुए, पुलिस जांच में सामने आया कि महेंद्र के गांव के ही हरिशंकर अहिरवार की पत्नी से उसके अवैध संबंध थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। कई बार समझाने के बावजूद जब महेंद्र नहीं माना, तो हरिशंकर ने उसकी हत्या की साजिश रच डाली।
परिवार था शामिल
जानकारी के अनुसार इस साजिश में हरिशंकर ने अपने परिवार के सदस्यों, पत्नी, बेटे और सालों को भी शामिल कर लिया। 10 अप्रैल की शाम हरिशंकर ने महेंद्र को सागर के राजीव नगर स्थित अपने साले के घर खाने पर बुलाया। वहां पहले पार्टी हुई और जैसे ही महेंद्र खाना खाने बैठा, आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया, कुल्हाड़ी से उसकी कनपटी पर पहला वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद सिर और चेहरे पर लगातार वार कर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को बोरे में भरा और एक लोडिंग वाहन से कर्रापुर ले जाकर 10-11 अप्रैल की दरम्यानी रात करीब 3 से 4 बजे के बीच हाईवे किनारे फेंक दिया।. खास बात यह रही कि जब शव बरामद हुआ, तब उसके हाथ में रोटी का टुकड़ा मिला, जिससे साफ हुआ कि उसे खाना खाते वक्त ही मारा गया।
pc- aaj tak






