Maha Kumbh 2025: जा रहे हैं कुंभ तो नहीं करना भूले आप भी ये चार काम, पितृदोष से मिलेगी आपको भी मुक्ति

इंटरनेट डेस्क। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में अब तक कारोड़ों की संख्या में लोग डुबकी लगा चुके हैं और इसके साथ ही धर्मलाभ भी प्राप्त कर चुके है। कुंभ स्नान पापों से मुक्ति पाने का एक पावन अवसर होता है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, कुंभ स्नान करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति व मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है। इतना ही नहीं यह भी कहा जाता हैं कुंभ में स्नान से पितृदोष से भी मुक्ति मिलती है। तो जानते हैं इसके उपाय।
पितृदोष से मुक्ति का उपाय

पितरों को जल अर्पित करें
महाकुंभ में स्नान के बाद हाथ में थोड़ा सा गंगाजल लेकर पितरों को अर्पित करें। इसके बाद अपनी भूलचूक के लिए पितरों से क्षमा याचना करें। मान्यता है कि ऐसा करने से पितृ दोष दूर होता है।

दान पुण्य करें
कुंभ में स्नान के बाद सूर्यदेव को जल अर्पित करें। पितरों की कृपा प्राप्त करने के लिए दान-पुण्य भी करना चाहिए।

गरीबों की सेवा करें
पितरों का आशीष प्राप्त करने के लिए महाकुंभ में गरीब व जरूरतमंदों की सामार्थ्यनुसार सेवा करें। इसके अलावा आप श्राद्धकर्म व पिंडदान भी कर सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है।

साधु संतों की सेवा करें
कुंभ मेले में साधु-संतों की सेवा करने से भी पितर प्रसन्न होते हैं और जातक को पितृ दोष से छुटकारा मिलता है। ऐसे मंे अगर आप भी कुंभ में स्नान के लिए जा रहे हैं तो आपको ये काम करने चाहिए। जिससे की आपको पितृदोष से मुक्ति मिल सकें।

pc- hindustan

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [hindustan]