Maharashtra: ममता बनर्जी की तरह उद्धव ठाकरे को भी लग सकता हैं झटका! कई सांसद हो सकते हैं...आज मातोश्री में बुलाई गई बैठक

इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के 19 लोकसभा सांसद बागी हो गए हैं और 4 राज्यसभा सांसदों ने इस्तीफा दे दिया है। इस बीच खबर महाराष्ट्र से है। यहां भी कुछ बड़ा हो सकता है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने पार्टी के सांसदों की आपात बैठक बुलाई है। अब सवाल है कि आखिर इमजेंसी मीटिंग बुलाने की जरूरत क्यों पड़ी, क्या महाराष्ट्र में कुछ बड़ा होने वाला है। उद्धव ने सभी सांसदों को बैठक के लिए मातोश्री में 14 जून को बुलाया है। 

क्या हैं इसके पीछे का कारण
मीडिया रिपोटर्स की माने तो शिवसेना (यूबीटी) के कुछ सांसदों के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के संपर्क में होने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। इसी की पृष्ठभूमि में इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सांसद संजय उर्फ बंडू जाधव पिछले कुछ बैठकों में अनुपस्थित रहे थे, ऐसे में अब 14 जून की बैठक में उनकी मौजूदगी पर सभी की नजरें टिकी होंगी।

शिंदे गुट के नेताओं से मिले उद्धव गुट के सांसद
खबरों की माने तो चर्चा यह हैं की परभणी लोकसभा सीट से सांसद संजय हरिभाऊ के बैठकों में अनुपस्थिति के बाद ठाकरे गुट ने जिला इकाई में कुछ संगठनात्मक बदलाव भी किए। वहीं दूसरी तरफ शिंदे गुट के नेता कई बार दावे करते रहे हैं कि ठाकरे गुट के नेता हमारे संपर्क में हैं। इससे पहले हिंगोली से सांसद नागेश बापुराव ने डिप्टी सीएम शिंदे से मुलाकात की थी। नासिक से सांसद राजाभाऊ वाजे ने डिप्टी सीएम के बेटे श्रीकांत शिंदे से मुलाकात की थी। शिरडी से सांसद भाऊसाहेब वाकचौरे ने महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना नेता उदय सामंत से मुलाकात की थी। इन मुलाकातों ने कहीं न कहीं एक तरह से उद्धव गुट की चिंताएं बढ़ा दी हैं।

pc- live mint