Ramayana: 19 दिनों में भी नहीं थमी रामायण की कमाई, 1,704.65 करोड़ पहुंचा फिल्म का नेट कलेक्शन

इंटरनेट डेस्क। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रामायण बॉक्स ऑफिस पर आए दिन नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म को रिलीज हुए 19 दिन हो चुके हैं और अब भी बॉक्स ऑफिस पर इसका दबदबा देखने को मिल रहा है। रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी अभिनीत इस फिल्म ने रिलीज के 19 दिनों के भीतर ही विश्व स्तर पर 1,700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

इसी के साथ कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड भी चकनाचूर कर दिए हैं। फिल्म की इस सोमवार की कमाई में रविवार, 22 नवंबर की तुलना में काफी गिरावट देखने को मिली, इसके बाद भी ये 1700 करोड़ क्लब में एंट्री मारने में सफल रही। वहीं भारत में इसका नेट कलेक्शन 955 करोड़ के पार पहुंच गया है।

ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, 19वें दिन भी रामायण ने डबल डिजिट में कमाई की। फिल्म ने इस सोमवार को 12.70 करोड़ का नेट कलेक्शन किया।  रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर रामायणः पार्ट 1 के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो विदेशों में, फिल्म ने कुल 563.00 करोड़ की कमाई की है, जिससे इसका दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 1,704.65 करोड़ हो गया है।

pc- indianexpress.com