Maharashtra: गर्भवती पत्नी को तालिबानी सजा, जला दिए हाथ, जबरन मुंडवा दिया सिर, दहेज के लिए मारपीट...रखने लगे भूखा... अब किया....
- byShiv
- 18 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक बड़ी घटना सामने आई है। इस घटना के बारे में सुनकर लोगों के होश उड़ गए। जी हां जानकारी के अनुसार दहेज की मांग को लेकर 26 वर्षीय गर्भवती महिला को कथित तौर पर प्रताड़ित करने और उसका सिर जबरन मुंडवाने के आरोप में पुलिस ने महिला के पति और उसके परिवार के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी।
क्या हैं पूरा घटनाक्रम
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस मामले में पुलिस ने बताया की पीड़िता की शादी पिछले साल ही हुई है। विवाह के कुछ समय बाद ही, कल्याण के वालधुनी इलाके में रहने वाले उसके ससुराल वालों ने दहेज को लेकर उसके साथ मारपीट करने के साथ ही उसे भूखा रखना शुरू कर दिया। महात्मा फुले चौक पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक ने बताया कि महिला के गर्भवती होने के बाद, उसके ससुराल वालों ने उसके हाथ कथित तौर पर गर्म पानी में जला दिए और उसके बाल भी ज़बरदस्ती काट दिए।
डर कर चल गई रिश्तेदार के घर
खबरों की माने तो पुलिस ने बताया कि महिला अपनी जान के डर से अपने एक एक रिश्तेदार के घर चली गई और बाद में उसे उल्हासनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को उसके पति, सास, ननद और सास की बड़ी बहन को गिरफ्तार कर लिया।
pc- jagran





