Maharashtra: मुंबई में भयंकर बारिश, ट्रेने रद्द, कई फ्लाइट्स कैंसिल,स्कूलों -कॉलेजों में छुट्टियां, 6 लोगों की मौत
- byShiv
- 06 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में इस समय बारिश आफत बनी हुई है। जब से मानसून की एंट्री हुई मुंबई में आसमान से आफत बरस रही है। भारी बारिश की वजह से मुंबई, पुणे और ठाणे समेत पूरे राज्य में हाहाकार मचा हुआ है। बारिश के बीच सोमवार तड़के पुणे-मुंबई कनेक्टिंग लिंक रोड पर भूस्खलन हो गया। इसके बाद कई ट्रेनें रद्द करनी पड़ी हैं। पुणे से मुंबई जाने वाले ट्रेन ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया है। इसके अलावा कई उड़ानों को भी रद्द करना पड़ा है।
हो रही मूसलाधार बारिश
मीडिया रिपोटर्स की माने तो कर्जत-लोनावला भोर घाट सेक्शन में मूसलाधार बारिश के कारण कई जगहों पर भीषण भूस्खलन हुआ है। इसके बाद इस रूट पर ट्रेन सेवाओं को पूरी तरह निलंबित करना पड़ा। सेंट्रल रेलवे के अधिकारी ने बताया कि घाट सेक्शन में ठाकुरवाड़ी के पास भारी बारिश के चलते पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा रेलवे ट्रैक पर आ गिरा। इसके तुरंत बाद तड़के करीब 3.05 बजे खंडाला और मंकी हिल के बीच मिडल लाइन पर भी भारी मलबे के साथ एक और भूस्खलन हुआ, जिससे इस रूट का पूरा रेल यातायात ठप हो गया है।
हवाई सेवाओं पर पड़ा असर
इस बीच भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण रविवार को मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सभी रनवे को करीब एक घंटे के लिए बंद कर दिया गया। इसके चलते इंडिगो की चार उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, वहीं अलग अलग एयरलाइंस की 13 उड़ानों को पास के अन्य हवाई अड्डों की ओर डायवर्ट किया गया।
स्कूलों में छुट्टियां
पहले मुंबई, पुणे, ठाणे और पालघर में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण सोमवार को सभी सरकारी, निजी और नगर निगम के स्कूलों तथा कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों तक मुंबई, कोंकण और पश्चिमी महाराष्ट्र के इलाकों में भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने की आशंका जताई है जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है। आईएमडी ने भारी बारिश के अलावा तेज हवा चलने का भी पूर्वानुमान व्यक्त किया है। इससे पहले मुंबई के मानखुर्द इलाके में रविवार शाम एक तीन मंजिला इमारत का हिस्सा ढह जाने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई।
pc- amar ujala






