Makar Sankranti 2026: जाने इस साल 14 या 15 जनवरी कब हैं मकर संक्रांति, क्या रहेगा दान पुण्य का शुभ मुहूर्त
- byShiv
- 20 Nov, 2025
इंटरनेट डेस्क। दिवाली का त्योहार जाने के साथ ही मकर संक्रांति का इंतजार शुरू हो चुका है। हिंदू धर्म में मकर संक्रांति को अत्यंत पावन और महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। यह नए वर्ष का पहला बड़ा त्योहार भी है, जिसे देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग नामों से मनाया जाता है। बिहार और यूपी में इसे मकर संक्रांति या खिचड़ी पर्व, पंजाब व हरियाणा में लोहड़ी, तमिलनाडु में पोंगल। इस दिन सूर्य देव की उपासना, तिल-गुड़ का सेवन, पतंगबाजी और दान-पुण्य इसकी प्रमुख विशेषताएं हैं। तो जानते हैं इस बार मकर संक्रांति कब मनाई जाएगी।
क्या हैं इसका महत्व
इस दिन सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, मकर राशि शनि देव की मानी जाती है, और शनि-सूर्य को पिता-पुत्र का संबंध होने के बावजूद शत्रुता के भाव से जोड़ा गया है। हर साल यह पर्व कभी 14 तो कभी 15 जनवरी को पड़ता है, ऐसे में यह जानते हैं कि 2026 में यह कब मनाया जाएगा।
मकर संक्रांति तारीख और शुभ मुहूर्त
तारीख- बुधवार, 14 जनवरी 2026
पुण्यकाल- दोपहर 02.49 से शाम 05.45 बजे तक
महापुण्यकाल- दोपहर 02.49 से 03.42 बजे तक
स्नान-दान का महत्व
इस दिन पवित्र नदियों में स्नान कर सूर्य देव को जल अर्पित किया जाता है, तिल, गुड़, खिचड़ी, गर्म कपड़े, कंबल, और अन्न दान का विशेष महत्व बताया गया है, यह कार्य पुण्य और पितृ तृप्ति दोनों प्रदान करता है।
pc- hindupanchang.in




