Mamata Banerjee: देश में फिर से लॉकडाउन लगा सकते हैं पीएम मोदी, ममता बनर्जी का बड़ा बयान, आज बुलाई हैं सभी सीएम की मीटिंग

इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने जा रहे है, इसकी तैयारियां पूरी हैं और चुनाव होने के कारण राजनीतिक मौसम भी गर्म है। इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पश्चिम बर्द्धमान के पांडवेश्वर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने देश में फिर से लॉकडाउन लगने की आशंका जताई और कहा कि भाजपा की कोई भी रणनीति उन्हें लड़ने से नहीं रोक सकती।

क्या बोली ममता बनर्जी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन की स्थिति पर मुख्यमंत्रियों के साथ बुलाई गई वर्चुअल बैठक से एक दिन पहले ममता बनर्जी ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा, वे फिर से लॉकडाउन लगा सकते हैं और लोगों को घरों में कैद कर सकते हैं। 2021 में भी हमने लॉकडाउन के बीच चुनाव लड़ा और जीता था। मैं किसी भी स्थिति में लड़ने के लिए तैयार हूं। आपको बता दें कि शुक्रवार को ईंधन आपूर्ति पर होने वाली इस बैठक में पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और केरल जैसे चुनावी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित नहीं किया गया है।

बनर्जी ने जताई चिंता
मीडिया रिपोटर्स की माने तो ममता बनर्जी ने देश में एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत और बढ़ती कीमतों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पहले सिलेंडर 400 रुपये का था, जो अब 1,100 रुपये का हो गया है। उन्होंने बुकिंग के 25-35 दिन बाद सिलेंडर मिलने की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोग खाना पकाने के आदिम तरीकों पर लौटने को मजबूर हैं।

pc- ndtv