ममता बनर्जी को आज एक और झटका, एक और राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बरेक ने दिया इस्तीफा
- byShiv
- 11 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। ममता बनर्जी को आज एक बार फिर से झटका लगा हैं। विधानसभा चुनावों में पार्टी और खुद की हार के बाद टीएमसी में बहुत कुछ बदल रहा है। कांग्रेस में विलय की अटकलों के बीच ममता बनर्जी को आज उस समय झटका लगा जब राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बरेक ने इस्तीफा दे दिया है। खास बात है कि एक सप्ताह के अंदर किसी तीसरे सांसद ने उच्च सदन का पद छोड़ा है। एक दिन पहले ही यानी 10 जून बुधवार को सुष्मिता देव ने राज्यसभा सांसद के तौर पर त्यागपत्र दिया था।
लगातार घट रही संख्या
मीडिया रिपोटर्स की माने तो राज्यसभा में टीएमसी की सीटें घटती ही जा रही है। राज्यसभा में कुल 13 सांसदों वाली टीएमसी बरेक के इस्तीफे के बाद अब घटकर महज 10 पर आ गई है। इससे पहले वरिष्ठ नेता सुखेंदु शेखर रे और देव ने पद छोड़ा था। अटकलें हैं कि पार्टी सुप्रीमो बनर्जी की मुश्किलें यहां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कहा जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में 3 और सांसद पद से इस्तीफा दे सकते हैं।
जा सकते हैं और सांसद भी
हालांकि, अब तक साफ नहीं है कि इनमें किसका नाम है। एक ओर जहां रे ने टीएमसी की पूर्व सरकार पर भ्रष्टाचार, कमजोर स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था समेत सवाल उठाए थे। वहीं, देव ने इस्तीफे की वजह साफ नहीं की। वह बाद में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से मिलने पहुंचीं थीं। लोकसभा में भी टीएमसी बगावत का का सामना कर रही है। बागियों के गुट में 20 सांसदों के शामिल होने की अटकलें हैं।
pc- newsbytesapp.com






