Mauni Amavasya 2026: जाने 18 या 19 जनवरी कब हैं मौनी अमावस्या, इस दिन करेंगे आप भी अगर ये काम तो मिलेगा आपको...
- byShiv
- 16 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। माघ महीना चल रहा हैं और इस महीने में आने वाली अमावस्या को बहुत बड़ा माना जाता है। इस दिन स्नान, दान, मौन, व्रत, साधना और तर्पण आदि के लिए माघ मास की अमावस्या बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसे मौनी अमावस्या कहा जाता है। नए साल की शुरुआत के बाद यह वर्ष की पहली अमावस्या होगी और साथ ही इसे वर्षभर की सभी अमावस्या में सबसे बड़ी अमावस्या भी कहा जाता है। तो जानते हैं इसकी सही तारीख।
इस वर्ष मौनी अमावस्या रविवार, 18 जनवरी 2026 को है। लेकिन कुछ लोग 19 जनवरी को अमावस्या की तिथि को भी मौनी अमावस्या मान रहे हैं। तिथि को लेकर कंफ्यूजन का अहम कारण यह है कि, पंचांग के मुताबिक अमावस्या तिथि की शुरुआत 18 जनवरी देर रात 12.03 से होगी और 19 जनवरी को रात 01.21 तक रहेगी। लेकिन उदयातिथि के मुताबिक मौनी अमावस्या 18 जनवरी को ही मनाई जाएगी।
क्या खास होता हैं मौनी अमावस्या में
स्नान - मौनी अमावस्या पर संगम या पवित्र नदियों में स्नान करने का महत्व है, इससे पापों का नाश होता है और पुण्य में वृद्धि होती है।
पितृ तर्पण- मौनी अमावस्या का दिन पितृ तर्पण और पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का सबसे श्रेष्ठ दिन माना जाता है। इस दिन लोग पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान या तर्पण करते हैं।
दान और परोपकार- माघ महीने की अमावस्या पर भोजन, वस्त्र, तिल, अनाज और धन आदि दान करने से पुण्य की प्राप्ति और जीवन में समृद्धि की कामना होती है
pc- jagran





