Mohammed Shami: तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट

इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अब टेस्ट क्रिकेट में खेलते नजर नहीं आएंगे। बता दें कि उन्होंने शुक्रवार, 6 नवंबर को इस फॉर्मेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। शमी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखकर सफेद जर्सी को अलविदा कहा। 

क्या लिखा
उन्होंने बताया कि जब पहली बार भारत की टेस्ट जर्सी पहनी थी, तब उनके मन में सिर्फ एक सपना था - देश के लिए कुछ करना। 13 साल बाद उसी तारीख को उन्होंने इस सफर को यादों के साथ विदाई दे दी।

36 साल के शमी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखकर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया। उन्होंने अपने टेस्ट करियर से जुड़ी यादों और अनुभवों को साझा किया, हालांकि, शमी ने साफ किया है कि वह क्रिकेट से पूरी तरह दूरी नहीं बना रहे हैं, वह वनडे और टी20 जैसे सीमित ओवरों के फॉर्मेट में खेलना जारी रखेंगे। जरूरत पड़ने पर अपनी फिटनेस बनाए रखने के लिए घरेलू फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी खेल सकते हैं।

pc- cricinfo.com