Monkeypox: भारत में मिला घातक मंकीपॉक्स क्लेड 1बी स्ट्रेन का पहला मामला,WHO भी जता चुका हैं चिंता

इंटरनेट डेस्क। दुनियाभर में इस समय मंकीपॉक्स वायरस का खोफ हैं और कई देशों में तो इसके कारण हालात खराब है। ऐसे में डबल्यूएचओ भी इसको लेकर गंभीर है। वहीं अब इस वायरस का भारत में भी घातक मंकीपॉक्स क्लेड 1बी स्ट्रेन का पहला मामला सामने आया है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को मीडिया में से इसकी पुष्टि की है। अधिकारियों ने बताया कि यह वही स्ट्रेन है जिसे पिछले महीने विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया था।

मंकीपॉक्स क्लेड 1बी स्ट्रेन का मामला आया सामने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो एमपॉक्स क्लेड 1 बी वैरिएंट का यह मामला केरल के एक व्यक्ति में पाया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, मल्लपुरम निवासी 38 वर्षीय व्यक्ति में ‘क्लेड 1बी स्ट्रेन’ से संक्रमण का पता चला है जो हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात से अपने घर को लौटा है। सूत्रों ने बताया कि रोगी की हालत स्थिर है। उन्होंने कहा, यह इस स्वरूप का पहला मामला है। इस स्वरूप के कारण विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पिछले महीने दूसरी बार एमपॉक्स को सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया था।

राष्ट्रीय राजधानी में भी आ चुका हैंं सामने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी में भी इसका मामला सामने आया था। एमपॉक्स का एक मामला हरियाणा के हिसार निवासी 26 वर्षीय व्यक्ति का था, जो इस महीने की शुरुआत में पश्चिमी अफ्रीकी ‘क्लेड 2’ स्वरूप से संक्रमित पाया गया था। एमपॉक्स को 2022 से अंतरराष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किए जाने के बाद से भारत में इसके 30 मामले सामने आए हैं। 

pc- downtoearth.org.in