MP: स्कूल मैदान में खेल रहे थे बच्चे, अंदर महिला रसोईयां के साथ संबंध बना रहे थे शिक्षक, वीडियो हुआ वायरल तो मुरैना में...

इंटरनेट डेस्क। मध्य प्रदेश के मुरैना के पहाड़गढ़ इलाके में एक ऐसा मामला सामने आया हैं जो आपको हिलाकर रख देगा। जी हां यहां  निमास शासकीय प्राथमिक विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया। इस वीडियो में स्कूल के शिक्षक  स्कूल की ही महिला रसोइया के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं। घटना उस समय की है जब स्कूल का समय चल रहा था और बच्चे मैदान में खेल रहे थे। इसी दौरान स्कूल के एक कमरे का दरवाजा खुला था और उसी कमरे के अंदर शिक्षक और रसोइया आपत्तिजनक हालत में मिले।

क्या कर रहे थे
मीडिया रिपोटर्स की माने तो वीडियो में साफ दिख रहा है कि कमरे के बाहर एक अन्य महिला खड़ी है जो दरवाजे पर निगरानी कर रही है, जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैला, गांव से लेकर पूरे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया, लोगों ने स्कूल प्रबंधन और शिक्षक पर गंभीर लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप लगाया है। 

आपत्तिजनक हालत में मिले
मीडिया रिपोटर्स की माने तो शिक्षक को निलंबित कर दिया गया और महिला रसोइया को भी स्कूल से हटा दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की घटना शिक्षा के माहौल को खराब करती है। सीईओ कमलेश भार्गव ने बताया कि वीडियो सामने आते ही विभाग ने तुरंत कार्रवाई शुरू की है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखने को मिली।

PC- news24