Mukul Roy passes away: पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री और ममता बनर्जी के खास मुकुल रॉय का हुआ निधन, कई नेताओं ने जताया दुख

इंटरनेट डेस्क। पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री और कभी तृणमूल कांग्रेस में ममता बनर्जी के बाद नंबर दो नेता माने जाने वाले मुकुल रॉय का सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बताया जा रहा हैं कि 71 वर्षीय रॉय को कोलकाता के सॉल्ट लेक स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां तड़के करीब 1.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके बेटे सुभ्रांशु रॉय ने उनके निधन की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, कल रात कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत हो गई।

कौन थे मुकुल रॉय
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मुकुल रॉय का जन्म उत्तर 24 परगना के कांचरापाड़ा में 14 मई 1954 को हुआ था। वह राजनीति में आने से पहले वे ट्रेड यूनियन की गतिविधियों से जुड़े रहे। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से साइंस में बैचलर डिग्री प्राप्त की थी और साल 2006 में मदुरै के कामराज विश्वविद्यालय से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में एमए की डिग्री ली थी। जनवरी 1998 में अस्तित्व में आई तृणमूल कांग्रेस के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे मुकुल रॉय, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी सहयोगी भी रहे।

यूथ कांग्रेस से जुड़े थे
ममता बनर्जी की तरह ही मुकुल रॉय ने भी बंगाल में यूथ कांग्रेस से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। तृणमूल कांग्रेस की स्थापना के बाद उन्होंने पार्टी में ममता बनर्जी के साथ मिलकर काम किया और उन्हें पार्टी का महासचिव बनाया गया। इसके बाद रॉय दिल्ली में पार्टी का प्रमुख चेहरा बनकर उभरे। वह 2006 में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए और 2009 से 2012 तक राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस के नेता के रूप में उन्होंने जिम्मेदारी निभाई।

pc- bengali.indianexpress.com, financialexpress.com, india today