Mumbai: नए साल पर मिलने बुलाया, मिठाई खिलाई, $ex किया और फिर प्रेमिका ने काट दिया प्रेमी का प्राइवेट पार्ट
- byShiv
- 03 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। मुंबई में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इस घटना के सामने आने के साथ ही लोगों के होश उड़े पड़े है। जी हां यहां पुलिस ने दो बच्चों की 25 वर्षीय मां के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस महिला ने अपने प्रेमी के गुप्तांगों पर धारदार हथियार से हमला करके उसे काट दिया। आरोप है कि प्रेमी ने अपनी पत्नी को छोड़कर उससे शादी करने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद उसने गुस्से में इस घटना को अंजाम दिया।
बुलाया था प्रेमी को घर
मीडिया रिपोटर्स की माने तो महिला ने नए साल के जश्न के लिए प्रेमी को सांताक्रूज़ स्थित अपने घर पर मिलने बुलाया। उसके साथ मिठाई खाई, शारीरिक संबंध बनाए और अचानक उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। पुलिस के अनुसार, 42 वर्षीय पीड़ित आरोपी महिला की भाभी का भाई है। दोनों के बीच सात साल से विवाहेतर संबंध थे। महिला के चार और सात साल के दो बच्चे हैं। वहीं उसका प्रेमी भी शादीशुदा और बच्चों वाला है।
पीड़ित का हुआ ऑपरेशन
पीड़ित को पहले पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे सायन अस्पताल रेफर कर दिया गया और तुरंत उसकी सर्जरी की गई। सायन अस्पताल के डीन ने बताया कि अस्पताल लाए जाने के तुरंत बाद हमारी यूरोलॉजी और जनरल सर्जरी टीमों ने उनका ऑपरेशन किया। वे फिलहाल ठीक हो रहे हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी पीड़ित शख्स से शादी करना चाहती थी, लेकिन पीड़ित ने अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़ने से इनकार कर दिया।
pc- zee news





