Nagpur: प्रेमिका बिल्डिंग की पार्किंग मे दूसरे युवक के साथ कर रही थी.....बॉयफ्रेंड में उसी हाल में उठाई रॉड कर बैठा ये कांड
- byShiv
- 09 May, 2025

इंटरनेट डेस्क। नागपुर के गिट्टीखदान थाना क्षेत्र के दाभा इलाके में एक बड़ी ही खतरनाक घटना सामने आई है। इस घटना के सामने आने के साथ ही लोगों के होश उड़े पड़े है। यहां एक युवक ने महिला पर लोहे की रॉड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस हमले में घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान हेमलता वैद्य (32) के रूप में हुई है।
क्या कह रही पुलिस
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू की और बाद में आरोपी अक्षय दाते को अमरावती से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में हत्या का कारण अवैध संबंध का संदेह बताया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
खबरों की माने तो आरोपी अक्षय मूल रूप से हिंगणघाट के सावलीवाघ का निवासी है, और नागपुर में काम करने के लिए आया था। वहीं, हेमलता भी सावलीवाघ की रहने वाली थी। दोनों की मुलाकात सीताबर्डी में हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए थे। हालांकि, हेमलता के भाई ने उनकी शादी के खिलाफ आपत्ति जताई थी। हाल ही में दोनों के बीच कई बार तकरार हुई थी, क्योंकि अक्षय को हेमलता के अन्य पुरुषों से बातचीत पर संदेह था। वह शाम 7 बजे बिल्डिंग के पार्किंग में एक पुरुष के साथ बैठी थी और अक्षय ने उन्हें बातचीत करते हुए देख लिया। इससे उसका गुस्सा भड़क उठा। इसके बाद उसने पास ही पड़ी रॉड से हेमलता पर हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गई। फिर वह आरोपी मौके से फरार हो गया।
pc-Mint