Navjot Kaur Sidhu: कांग्रेस से निष्कास्ति पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्धू का हमाला, कहा-राहुल गांधी ने खुद लगाया पप्पू का ठप्पा

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्धू ने पार्टी सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को जमीनी हकीकत से कोई सरोकार नहीं है और उन्होंने खुद अपने लिए ‘पप्पू’ का ठप्पा लगा लिया है।

खबरों की माने तो नवजोत कौर सिद्धू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  एक्स पर एक के बाद एक पोस्ट कर राहुल गांधी को जमीन से कटा हुआ नेता बताया। उन्होंने लिखा कि राहुल गांधी के पास कार्यकर्ताओं और नेताओं की बात सुनने का समय नहीं है, इसलिए अब उनके पास भी समय नहीं है। सिद्धू ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी छह महीने में इमरजेंसी कॉल का जवाब देते हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने 2012 में उनकी प्रतिभा को पहचानते हुए टिकट दिया और उन्हें मुख्य संसदीय सचिव बनाया।

जानकारी के अनुसार नवजोत कौर सिद्धू ने राहुल गांधी को चुनौती दी कि वे पंजाब कांग्रेस नेताओं से मौजूदा राज्य सरकार के खिलाफ खुलकर बोलने को कहें। आपको बता दें कि नवजोत कौर सिद्धू ने 1 फरवरी को कांग्रेस छोड़ने का ऐलान करते हुए पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को अक्षम बताया था। तब उन्होंने आरोप लगाया था कि जिस व्यक्ति के पास 500 करोड़ रुपये का सूटकेस होता है, वह पंजाब में सीएम बन जाता है।

pc- ABC news