Navratri Kanya Poojan: नवरात्रि में कन्या पूजन के लिए दें ये खूबसूरत गिफ्ट, छोटी बच्चियां होंगी खुश

Pc: tv9 

नवरात्र की अष्टमी और नवमी पर कन्या पूजन के दौरान बच्चियों को तोहफे देना बेहद शुभ माना जाता है। अगर आप सोच रहे हैं कि इस बार कन्याओं को क्या दें, तो ये 5 शानदार और उपयोगी गिफ्ट आइडियाज आपके काम आएंगे:

​स्टडी किट (Study Kit): पेंसिल, रबर, कलर्स और स्टेशनरी से भरी किट पढ़ाई में रोज काम आएगी।

​रंग-बिरंगे लंच बॉक्स: कार्टून प्रिंट वाले आकर्षक डब्बे बच्चों को स्कूल ले जाने के लिए बहुत पसंद आएंगे।

​हेयर एक्सेसरीज: सुंदर हेयर क्लिप्स, बैंड्स और रबर बैंड्स का सेट बच्चियों को बेहद लुभाएगा।

​लाल वस्त्र और चूड़ियां: लाल चुनरी, प्यारे कपड़े और रंग-बिरंगी चूड़ियों का सेट कन्या पूजन के लिए सबसे पारंपरिक और शुभ विकल्प है।

​सॉफ्ट टॉयेज: टेडी बेअर या छोटे कार्टून टॉयज देखकर बच्चियों के चेहरे पर तुरंत मुस्कान आ जाएगी।