NDA: केंद्रीय मंत्री खट्टर का बड़ा बयान, नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा बिहार विधानसभा चुनाव, लेकिन सीएम बनेगा....

इंटरनेट डेस्क। बिहार में आठ महीनों के बाद में विधानसभा चुनाव होने हैं और ऐसे में यहा राजनीतिक बिसात बिछना शुरू हो चुका है। नीतीश कुमार को एनडीए का सीएम फेस घोषित करने की जदयू नेताओं की मांग के बीच केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने साफ कर दिया कि बिहार में विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो खट्टर राज्य परिषद की बैठक के बाद भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को औपचारिक रूप से तीन साल के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चुने जाने के बाद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। बैठक के लिए खट्टर को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था।

ऐसे में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा और बिहार में एक बार फिर एनडीए सरकार बनेगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा। बीते हफ्ते, बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा था, कि एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा। लेकिन सीएम का फैसला (भाजपा के) संसदीय बोर्ड द्वारा चुनाव के बाद किया जाएगा।

pc- hindustan