NEET Paper Leak: सीबीआई की जांच तेज, राजस्थान से महाराष्ट्र तक छापेमारी, 2 और आरोपी चढ़े हत्थे
- byShiv
- 15 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। नीट यूजी एग्जाम 2026 में पेपर लीक धांधली का मामला अब बढ़ता ही जा रहा है। इस मामले में हुई धांधली की परतें अब तेजी से खुलने लगी हैं। सीबीआई ने महाराष्ट्र के पुणे और अहिल्यानगर से दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि सीकर और लातूर जैसे शहरों में छापेमारी हुई है। एक तरफ, जहां जांच एजेंसियां नेटवर्क खंगाल रही हैं, वहीं दूसरी ओर दोबारा एग्जाम करवाए जाने के फैसले ने लाखों परिवारों पर भारी आर्थिक और मानसिक बोझ डाल दिया है।
तेज हुई जांच
मीडिया रिपोटर्स की माने तो नीट पेपर लीक में मामले में सीबीआई ने अपनी जांच तेज करते हुए पिछले 24 घंटों में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में अहिल्यानगर से धनंजय लोखंडे और पुणे से मनीषा वाघमारे शामिल है। सीबीआई ने देशभर में 14 स्थानों पर तलाशी ली है। महाराष्ट्र के लातूर में भी सीबीआई की टीम ने निजी कोचिंग संस्थानों पर रेड कर एक रिटायर्ड प्रोफेसर और एक काउंसलर को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।
पहले हो चुकी हैं गिरफ्तारी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इससे पहले जयपुर, गुरुग्राम और नासिक से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जिन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट ने 7 दिनों की सीबीआई कस्टडी में भेज दिया है। जांच में खुलासा हुआ है कि मनीषा वाघमारे, धनंजय लोखंडे के संपर्क में थी। सीबीआई इस पूरे नेटवर्क को खंगालने के लिए डिजिटल साक्ष्य और कॉल रिकॉर्ड्स की मदद ले रही है।
pc- aaj tak,economictimes.com






